ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO: 16 वर्षीय किशोरी की हत्या पर बड़ा खुलासा; हत्या से पहले और बाद में भी आरोपी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के एक गांव में बुधवार को हुए एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी की हत्या के आरोप में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में सबसे चौकाने वाली बात ये है कि आरोपी ने हत्या के पहले और मौत के बाद यानि कि दो बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। पुलिस की माने तो आरोपी राजीव धृतलहरे का मृतक किशोरी के पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज आरोपी कल मृतक किशोरी के घर करीब 11 बजे सुबह गया। उस वक्त घर में किशोरी अकेली थी और बाकी सदस्य खेत गए थे, छोटा भाई स्कूल गया था। उसका छोटा भाई 12 बजे जब स्कूल से वापस घर लौटा तो अपने दीदी को मृत हालात और अर्धनग्न अवस्था में देखा। साथ ही आरोपी को भी पहचान लिया था। छोटे भाई के निशानदेही पर पांडातराई पुलिस ने बीती रात बेमेतरा जिला के एक गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर कवर्धा लाया। हत्या की वारदात इतनी भयावह थी कि आरोपी ने सब्बल से किशोरी के गले में आर पार घुसा दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में धुत्त था। जो जमीन विवाद के चलते मृतिका की पिता को मारने गया था, लेकिन वो नहीं मिला तो किशोरी को टारगेट में लेकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...