BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

ऐतिहासिक बजट से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की उड़ान तेज..1.72 लाख करोड़ के बजट में हर वर्ग का ध्यान; भाजपा सरकार संकल्पित, नीतियों को जमीन पर उतारने का भरोसा: चन्द्रप्रकाश सूर्या!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चन्द्रप्रकाश सूर्या ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में पेश किया गया है, जो प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला रखेगा। सूर्या ने कहा कि “संकल्प” थीम पर आधारित यह बजट स्पष्ट करता है कि भाजपा केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र पर तैयार यह बजट हर वर्ग किसान, महिला, युवा, व्यापारी और आम नागरिक को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क और टेक्नोलॉजी जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। सूर्या ने बताया कि किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बेटियों को डेढ़ लाख रुपये देने का प्रावधान समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा। लखपति दीदी भ्रमण योजना के अंतर्गत 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही लखपति दीदी बहनों को प्रदेश के शक्तिपीठों के दर्शन कराने की व्यवस्था भी बजट में शामिल की गई है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मकान, जमीन या संपत्ति महिलाओं के नाम खरीदने पर 50 प्रतिशत पंजीयन शुल्क में छूट देने का प्रावधान भी किया गया है। प्रदेश में 23 नए उद्योग स्थापित करने की योजना बनाई गई है। पांच प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोलने का प्रावधान भी रखा गया है। महिलाओं के लिए 250 ‘महतारी सदन’ निर्माण हेतु 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। डेयरी समग्र विकास योजना के तहत 90 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रों के उन्नयन को शामिल किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा और रायगढ़ में नए सीजीआईटी की स्थापना तथा स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना का प्रावधान भी बजट में किया गया है।

बिलासपुर को मिली नई सौगातें……

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के इस बजट में बिलासपुर को आईटी सेक्टर, नए फ्लाईओवर और अन्य आधारभूत सुविधाओं के रूप में कई नई सौगातें मिली हैं, जिससे शहर के विकास को गति मिलेगी। सूर्या ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है और प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...