ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आनलाईन आवेदन की तारीख बढ़ी..पढ़िए खबर……….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, उनके लिए पुनः छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि जारी की गई है, वे 17 फरवरी 2025 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक एवं सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025 तक है। यह पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर की जा रही है। विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव होता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आमदनी 2.50 लाख प्रतिवर्ष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आय की सीमा 1 लाख रूपए निर्धारित की गई है। स्थाई जाति प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया ही मान्य होगा। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी संबंधित प्रमाण पत्र के साथ विद्यार्थी के पिछले साल की मार्कसीट। पीएफएमएस के माध्यम से अधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर ही प्रविष्ट करें। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन में करना है। ओटीआर की प्रविष्टियों के संबंध में जानकारी संस्था, कॉलेजों द्वारा छात्रों को दी जानी है। वर्ष 2024-25 में संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के अनुसार जीईओ टैगिंग कराना अनिवार्य है। जिन संस्थाओं द्वारा जीईओ टैगिंग नही कराया जायेगा ऐसे संस्था, कॉलेजों में अध्ययन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दिया जायेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
अंबिकापुर में कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत; 11 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार! बिलासपुर के इस थाने में VIP ट्रीटमेंट के बाद ‘साहब’ बना कबाड़ कारोबारी; पुलिसकर्मी बने सेवक..कप्तान ... चकरभाठा में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब; एमडीएमए सप्लाई के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी..... बिलासपुर में 90 किलो गांजा के साथ सीपत क्षेत्र की 8 महिलाएं गिरफ्तार, दो इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त..मोपका ... बिलासपुर; ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में आ... शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल! बिलासपुर; चलती गाड़ियों पर पत्थरबाजी: बिल्हा पुलिस ने 50 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर सुलझाया मामला, द... बिलासपुर; साइबर ठगी के “म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” का भंडाफोड़: 60 से अधिक साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े ख... छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से दुष्कर्म, कबीरधाम पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार! बिलासपुर; नहर में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शनिवार शाम घर से निकला था युवक, रविवार सुबह नहर म...