BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

रफ्तार न्यूज की खबर का असर; जर्जर सड़क से शहरवासियों को मिलेगी मुक्ति..नेहरू चौक से दर्रीघाट तक उन्नयन कार्य शुरू!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के अत्यंत व्यस्त मार्ग नेहरू चौक से दर्रीघाट तक जर्जर सड़क के सुधार का कार्य मंगलवार से प्रारंभ हो गया। लगभग 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के डामरीकरण और उन्नयन पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गौरतलब है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और हादसों की आशंका लगातार बढ़ रही थी। इस मुद्दे को रफ्तार न्यूज सीजी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्य प्रारंभ कराया। मंगलवार को तोरवा पावर हाउस चौक से डामरीकरण कार्य की शुरुआत की गई। परियोजना के तहत सड़क का डामरीकरण, चौड़ीकरण और आवश्यक स्थानों पर मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके अलावा लाल खदान और हटरी चौक में नाली निर्माण कार्य भी जारी है। लाल खदान के आगे सड़क का चौड़ीकरण कर यातायात दबाव कम करने की योजना है। मार्ग पर स्थापित डिवाइडर और रेलिंग को भी सुरक्षा की दृष्टि से ऊंचा किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। लोक निर्माण विभाग ने नागरिकों से सहयोग और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कार्य पूर्ण होने के बाद इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...