BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में किराना दुकान समान लेने गई नाबालिग युवती से मोबाइल नंबर न देने पर छेड़छाड़..आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मोबाइल नंबर मांगने और मना करने के बाद जबरदस्ती करने से जुड़ी है। पुलिस के अनुसार 14 फरवरी 2026 को ग्राम मरहीकॉपा थाना कोटा निवासी पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपनी मौसी के घर ग्राम सेमरा आई हुई थी। इसी दौरान वह किराना दुकान से सामान लेने गई थी। दुकान से लौटते समय सेमरा (चपोरा) निवासी अनुराग जायसवाल (20 वर्ष) ने उसका मोबाइल नंबर मांगा। पीड़िता द्वारा मना करने पर आरोपी ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर में बालिका संबंधी गंभीर अपराध के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी अपने घर से फरार था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....