BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब के लिए पैसे मांगकर युवक पर हमला..धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना कोनी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी सुनील कौशिक निवासी ग्राम जलसों ने 23 फरवरी को थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वह गांव के गुड़ी चौक के पास सामान लेने गया था। वहीं पहले से खड़े आरोपी चंदर उर्फ टोबो वर्मा (21 वर्ष) ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर हमला कर प्रार्थी को घायल कर दिया। रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 74/26 धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 24 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...