BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

घर में बिजली काम कर रहे व्यक्ति को लगी करंट, अस्पताल ले जाते ही डाक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस कर रही मामले की जांच……

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के जुनाशहर में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार भागीरथी मरावी पिता स्व. कलीराम मरावी उम्र 36 वर्ष निवासी जुनाशहर अपने घर में बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से भागीरथी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय महिलाएं भागीरथी को बचाने की कोशिश करती रहीं। उसके बाद गंभीर अवस्था में भागीरथी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर लाया गया। स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...