ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन घोटाला: दूसरे की जमीन दिखाकर 13 लाख की ठगी; रजिस्ट्री के वक्त भंडाफोड़!

दुर्ग-भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने पीड़ित को झांसे में लेकर दूसरे की जमीन को अपनी बताकर सौदा तय किया और किश्तों में बड़ी रकम वसूल ली।पुलिस के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम जंजगिरी का रहने वाला शिकायतकर्ता 23 फरवरी को थाने पहुंचा था। उसने बताया कि वर्ष 2024 में आरोपी जगजीत उर्फ करण सिंह (32) ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए बिक्री का प्रस्ताव रखा। रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाकर आरोपी ने अलग-अलग किश्तों और चेक के जरिए कुल 13 लाख रुपए ले लिए। जब पीड़ित रजिस्ट्री कराने पहुंचा तो उसे पता चला कि उक्त जमीन पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है। इसके बाद उसने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन उसने न तो पैसे लौटाए और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दस्तावेजों की जांच, बैंक लेन-देन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की भूमिका स्पष्ट हुई। इसके बाद सोमवार शाम पुलिस ने मंडल टाउन, नेहरू नगर निवासी जगजीत उर्फ करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पंजाब नेशनल बैंक के 5 हस्ताक्षरित चेक और जमीन की बिक्री से जुड़े कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जान-पहचान का फायदा उठाकर पीड़ित का भरोसा जीता और दूसरे की जमीन को अपनी बताकर रकम ऐंठ ली। प्राप्त राशि को उसने निजी उपयोग में खर्च कर दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह और लोगों से तो ठगी नहीं की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...