ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेलीबांधा में सड़क पर खौफनाक वारदात; मामूली वाहन टच पर युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में सड़क पर चल रहे एक युवक पर मामूली गाड़ी टच होने पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित युवक ऋषभ शाह (19 वर्ष) रोज की तरह अपने घर के पास सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान एक कार (क्रमांक CG-04-K-1000) उसके हल्के से टच हो गई। इस मामूली घटना पर कार चालक इतना भड़क गया कि उसने गाड़ी रोककर ऋषभ पर बर्बर तरीके से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने कार से कोई सख्त और धारदार वस्तु निकालकर युवक पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यही नहीं, हमलावर ने पास में पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर ऋषभ के सिर पर पटकने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक की जान बचा ली। हमले में लहूलुहान ऋषभ को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि उसे गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाड़ी का नंबर पुलिस को देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे मोहल्ले में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC धारा 307) का प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि राजधानी की सड़कों पर आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें। तेलीबांधा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोग पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर रायपुर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...