ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत!

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी: (प्रांशु क्षत्रिय) केल्हारी थाना क्षेत्र में देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर केल्हारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धनुहर नाले के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के समय वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। केल्हारी थाना प्रभारी मनीष ध्रुवे ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फरार वाहन चालक की तलाश तेज कर दी गई है तथा हादसे के कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; 10 जून को रोजगार मेला: 653 पदों पर होगी भर्ती; 5वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा ... बिलासपुर; 550 कैमरों की नजर में पूरा बिलासपुर शहर, तेज रफ्तार पड़ेगी भारी; पांच महीने में 14,372 चाल... बिलासपुर में मटका लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, नगर निगम के 'विकास भवन' का घेराव कर सरकार और प्रशासन क... बिलासपुर; बुधवारी बाजार में दर्दनाक घटना: शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग, सड़क किनारे पड़े यु... बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो... बिलासपुर में अवैध संबंध के शक में फल कारोबारी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत; रायपुर से दबोचा गय...