ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

DJ विवाद ने लिया हिंसक रूप; युवक पर जानलेवा हमला..3 आरोपी अरेस्ट!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बनाहिल गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 22 फरवरी की रात की है। पीड़ित राकेश केवट ने मुलमुला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके दोस्त विकास केवट की बहन की शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जहां चुलमाटी के दौरान डीजे बज रहा था। इसी दौरान दिलीप केवट मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब राकेश ने विरोध किया, तो दिलीप ने उस पर रांपा से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दुर्गेश केवट और साहिल केवट भी डंडा लेकर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों आरोपियों दिलीप केवट (27), दुर्गेश केवट (26) और साहिल केवट (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 109 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...