ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खेत में सिंचाई को लेकर झगड़ा; किसान की हत्या..सिर और गर्दन पर किए गए वार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिले में सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया और शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केंवरा की है। मृतक की पहचान अमर सिंह साहू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी मोहन लाल सिन्हा (48) बताया गया है। दोनों के खेत पास-पास हैं और लंबे समय से सिंचाई के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। 21 फरवरी को दोनों के बीच फिर से पानी को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर मोहन लाल ने धारदार हथियार से अमर सिंह पर हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर किए गए ताबड़तोड़ वार से अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को अमर के ही खेत में फेंककर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, ग्रामीणों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेह के घेरे में आए मोहन लाल सिन्हा को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि अमर सिंह अपने खेत में धान की फसल लगाए हुए था और ट्यूबवेल लगातार चालू रखता था, जिससे पानी मोहन लाल के सरसों के खेत में चला जाता था। इसी बात को लेकर दोनों में पहले भी विवाद हुआ था और समझौता भी हुआ था, लेकिन शनिवार को फिर से झगड़ा हो गया। अमर को अकेला पाकर उसने हमला कर दिया। रानीतराई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...