ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब केस में पकड़े गए अधेड़ ने की आत्महत्या; मरने से पहले लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में शराब मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने 3 पुलिसकर्मियों पर अवैध रूप से पैसे मांगने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ग्राम मिर्रीटोला वार्ड क्रमांक 12 निवासी पुरानिक जोशी (52 वर्ष) को शनिवार शाम करीब 7 बजे पुरूर पुलिस ने उनके भतीजे पूनम जोशी के साथ 6 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को उसी रात मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि रविवार को पुरानिक जोशी अपने चप्पल लेने थाने गए थे, जहां मौजूद तीन पुलिसकर्मियों ने उनसे 15 से 20 हजार रुपये की मांग की और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद वह बेहद परेशान हो गए और मोहल्ले के लोगों से कहने लगे कि उनके पास जमानत कराने के पैसे नहीं हैं और वे जेल जाने वाले हैं। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पुरानिक जोशी का शव उनके पुराने घर में मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। मिर्रीटोला के पूर्व पंच अजय डहरिया ने बताया कि पुरानिक आत्महत्या से पहले मोहल्ले में घूम-घूमकर कह रहा था कि पुरूर थाने में पदस्थ तीन आरक्षक उससे पैसे मांग रहे हैं और वह बहुत डरा हुआ है। समझाने के बावजूद उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, क्रांति सेना के नेता निखिल दीवान और सतनामी समाज के कोमल संभाकर ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद माहौल शांत हुआ। दोपहर 3 बजे गुरुर में पोस्टमॉर्टम के बाद शाम 6 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस पूरे मामले में पुरूर थाना प्रभारी मनीष सेन्डे ने कहा कि लगाए गए आरोपों की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...