ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में जुए पर पुलिस का बड़ा एक्शन; 19 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक की रकम जब्त..नगदी और 20 मोबाइल फोन बरामद!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नॉर्थ जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर-6 में जुआ खेल रहे 19 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी सहित कुल 5,02,520 रुपए की सामग्री जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर-6 स्थित दीदी के ढाबा के पास 18-19 लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और कुल 19 आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से 2,52,520 रुपए नगद, 20 नग अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग 2,50,000 रुपए एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। कुल जुमला जब्ती राशि 5,02,520 रुपए आंकी गई है। इस संबंध में खमतराई थाना में अपराध क्रमांक 129/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

1. टेट्कु उर्फ लोकेश वर्मा (33), धनेली घरसीवा, रायपुर

2. जनेश्वर साहू उर्फ राजू (33), रावाभाठा, खमतराई, रायपुर

3. राजू साहू (37), रावांभाठा, खमतराई, रायपुर

4. शंकर साहू (27), रावांभाठा, खमतराई, रायपुर

5. विवेक साहू (28), उरकुरा, खमतराई, रायपुर

6. मनीष वर्मा (30), उरकुरा, खमतराई, रायपुर

7. युवराज देवांगन (32), बंजारी नगर, खमतराई

8. सेवकराम कौशल (41), रावाभाठा, खमतराई, रायपुर

9. बंसत सिंह (34), बंजारी नगर, खमतराई, रायपुर

10. सोहन लाल साहू (50), दोन्देकला, थाना विधानसभा, रायपुर

11. यशवंत साहू (28), खुडमुड़ी, धरसीवा, रायपुर

12. घनश्याम साहू (19), बंजारी नगर, खमतराई, रायपुर

13. संजय यादव (22), भनपुरी, खमतराई, रायपुर

14. मोहन दाम (48), दोदे कला, विधानसभा, रायपुर

15. राहुल निषाद (23), खुडमुड़ी, धरसीवा, रायपुर

16. धनश्याम साहू (30), रावांभाठा, रायपुर

17. संदीप कुमार गोंड (34), रावांभाठा, रायपुर

18. चिन्ता राम सिन्हा (25), बंजारी नगर, खमतराई, रायपुर

19. प्रशांत नेताम (25), भनपुरी, खमतराई, रायपुर

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी……

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नॉर्थ जोन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...