BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; वाहन चेकिंग..नाबालिग चालक, ओवरलोडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई..कई वाहन जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में लगातार बढ़ते अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना कोटा पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में 23 फरवरी 2026 को यह विशेष अभियान चलाया गया। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान एवं कोटा पुलिस टीम ने नाका चौक में सघन जांच अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान लगभग 30 से 35 वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जांच में 4 वाहन चालक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 2 वाहनों पर ओवरलोडिंग पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एक मामले में नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर संबंधित वाहन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर वाहन जब्त किया गया।

अशांति फैलाने वालों पर भी गिरी गाज……

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और अशांति फैलाने वाले 2 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126 एवं 135(3) के तहत भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सघन चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोटा पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी देखने को मिली।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...