ChhattisgarhRaftaar News Cg

पुलिस लाइन में आरक्षक ने जहर सेवन कर की आत्महत्या……

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक धनेश कुमार देवांगन ने 8 अक्टूबर को जहर खा लिया, जिसके बाद 9 अक्टूबर की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जहर सेवन करने के बाद धनेश ने अपनी पत्नी नेहा को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें दूसरे निजी अस्पताल और फिर रायपुर रेफर किया जाना था, लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने के कारण उन्हें वापस धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने 9 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे धनेश को मृत घोषित किया। पुलिस के मुताबिक, मृतक मूल रूप से कोलियारी का रहने वाला था और वर्तमान में दानी टोला में निवास करता था। साले भोजराज देवांगन ने बताया कि धनेश शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में ही जहर का सेवन किया। आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!