ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

5 करोड़ का गांजा जब्त; गुप्त चैंबर वाले कंटेनर से 9 क्विंटल मादक पदार्थ बरामद..ओडिसा से मॉल राजस्थान ले जाते तस्कर गिरफ्तार!

कबीरधाम: (प्रांशु क्षत्रिय) कबीरधाम जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नागालैंड पासिंग एक कंटेनर को भी जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार चिल्फी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर के जरिए भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में बनाए गए विशेष गुप्त चैंबर से गांजा बरामद हुआ।

30 बोरियों में भरा था 9 क्विंटल गांजा……

पुलिस को कंटेनर से 30-30 किलो की 30 बोरियां मिलीं, जिनमें कुल लगभग 9 क्विंटल गांजा भरा हुआ था। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके से पुलिस ने आयाज खान निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह खेप ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस आरोपी से तस्करी नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

नशे के कारोबार पर बड़ी चोट…..

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है। जब्त कंटेनर और मादक पदार्थ को विधिवत सील कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...