BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सरपंच व साथी ने किया हंगामा, थाने में हुई पिटाई……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना क्षेत्र में  वाहन चेकिंग के दौरान लिंगियाडीह के पूर्व सरपंच अनिल राठौर और उसके साथी प्रतीक तिवारी ने पुलिस जवानों से अभद्रता और धक्कामुक्की की। दोनों शराब के नशे में थे और जांच के दौरान पुलिस से उलझ गए। जानकारी के अनुसार, एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह के नेतृत्व में श्रीकांत वर्मा मार्ग पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पूर्व सरपंच अनिल राठौर अपनी कार से साथी के साथ वहां से गुजर रहा था। जवानों ने रोककर पूछताछ शुरू की तो दोनों बेकाबू हो गए और पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन नशे में धुत दोनों कार से उतरकर हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाने में भी पूर्व सरपंच अपनी पहुंच का धौंस दिखाते हुए पुलिसकर्मियों को धमकाने लगा। इससे नाराज पुलिस जवानों ने उनकी पिटाई कर दी। रविवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और कोर्ट में पेश किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...