BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कालोनी में घुसते ट्रक का डाला हाई वोल्टेज तार से टकराया..करंट से दो गंभीर, चालक की हालत नाजुक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के कानन पेंडारी क्षेत्र के समीप स्थित न्यू टाउन कॉलोनी में एक बड़ा हादसा हो गया। कॉलोनी के भीतर प्रवेश कर रहे एक ट्रक का डाला ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार से टकरा गया। तार के संपर्क में आते ही पूरे ट्रक में करंट दौड़ गया, जिससे चालक समेत उसे बचाने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों का इलाज सिम्स में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू टाउन कॉलोनी में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान ट्रक चालक विजेंद्र कौशिक निर्माण सामग्री लेकर कॉलोनी के अंदर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक का ध्यान ऊपर लटके बिजली तारों की ओर नहीं गया और ट्रक का डाला सीधे हाई वोल्टेज लाइन से जा टकराया। संपर्क होते ही ट्रक में तेज करंट फैल गया और चालक बुरी तरह झुलस गया। घटना के समय पास में मौजूद राम प्रसाद यादव चालक को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली सप्लाई बंद कराई और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सिम्स के चिकित्सकों के अनुसार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि राम प्रसाद की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में बिजली तारों की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण क्षेत्रों में लटकते बिजली तार बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनियों और निर्माण स्थलों पर बिजली तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर शिफ्ट किया जाए तथा नियमित निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...