BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; DJ से तेज शोर मचाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त किया साउंड सिस्टम…कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन करने पर डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला शनिचरी रोड लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के पास का है, जहां 31 मार्च 2025 को रैली के दौरान डीजे से अत्यधिक तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। तेज शोर से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी और ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो साउंड बॉक्स और एक एम्पलीफायर जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी आशीष देवांगन (27 वर्ष) निवासी चांटीडीह रपटा थाना सरकंडा के खिलाफ धारा 15, 16 कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जारी रहेगी कार्रवाई…..

पुलिस ने साफ किया है कि कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस तरह की लापरवाहियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...