BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोबाइल छुड़ाने पैसों की बात के बाद 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी..सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 महिमा नगर सिरगिट्टी निवासी गणेश रजक के मकान में किराए से रहने वाला युवक विक्की यादव पिता पुनीराम यादव उम्र 19 वर्ष अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले युवक ने परिजनों को फोन कर अपना मोबाइल छुड़वाने के लिए पैसों की जरूरत होने की बात कही थी। इसी बात को लेकर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। शाम के समय युवक अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पड़ोसियों ने जब उसे संदिग्ध अवस्था में देखा तो तुरंत परिजनों और उसके जीजा रुपेश यादव को सूचना दी। देखते ही देखते क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की बारीकी से जांच की, लेकिन घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...