BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; पूर्व सरपंच के घर आगजनी करने वाला लंबे समय से फरार गुंडा दबोचा गया..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे कुख्यात गुंडा बदमाश राजकुमार केवट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ तीन स्थायी वारंट के साथ-साथ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजकुमार केवट (28 वर्ष), निवासी ग्राम कौडिया गौटियापारा थाना सीपत है। उस पर ग्राम कौडिया के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र श्रीवास्तव के घर में घुसकर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और आगजनी करने का मामला दर्ज था। इसके अलावा उसने बजरंग राठौर नामक ग्रामीण से मारपीट कर धमकी देने और तोड़फोड़ करने जैसी वारदातें भी की थीं। आरोपी पर दर्ज इन मामलों में न्यायालय द्वारा तीन स्थायी वारंट जारी किए गए थे। वह पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “गुंडा-बदमाश चेकिंग अभियान” के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....