Raftaar News Cg

9वीं-11वीं की परीक्षा तिथि में अचानक बदलाव पर बिलासपुर एनएसयूआई का विरोध..25 मार्च की जगह 27 फरवरी से परीक्षा कराने के निर्णय को वापस लेने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी में अचानक किए गए बदलाव के विरोध में एनएसयूआई ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूर्व में जारी समय-सारणी के अनुसार ही परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि पहले जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से प्रारंभ होनी थीं। किंतु अचानक संशोधित समय-सारणी जारी कर परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। एनएसयूआई ने इसे छात्रों के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि मात्र चार दिन पहले समय-सारणी जारी कर परीक्षा लेना विद्यार्थियों को मानसिक रूप से परेशान करना है। प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी ने कहा कि छात्र-छात्राएं अभी रिवीजन की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में अचानक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा देना उनके परिणामों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए पूर्व में जारी 25 मार्च की समय-सारणी को बहाल करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव शोहराब खान, जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह परिहार, जिला सचिव शान सिंह ठाकुर, पुष्पराज साहू, अमन यादव एवं आयुष भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय-सारणी में किए गए बदलाव को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो एनएसयूआई छात्र हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...