ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी का रास्ता रोककर गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को महिला कर्मी शासकीय कार्य से ग्राम नेगुरडीह-खैरताल जा रही थी। इसी दौरान किरीत मोड़ के पास आरोपियों ने एक राय होकर उसका रास्ता रोक लिया और कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में डायल 112 की टीम के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और पांचों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में किशन उर्फ करण बंजारे (31), संजय कुमार महिलांगे (31), मोतीलाल महिलांगे (32), गौतम प्रसाद सितारे (22) और मनोज कुमार कश्यप (35) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम नेगुरडीह, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!