ChhattisgarhRaftaar News Cg

धमतरी में बड़ा हादसा टला: बोलेरो का टायर फटने से वाहन खेत में पलटा, महिला समेत तीन सुरक्षित!

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) डोमा गुजरा गांव के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में बोलेरो वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में वाहन सवार एक महिला समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए।मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो रायपुर से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक चलती गाड़ी का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे खेत में जा घुसा और पलट गया। हादसे में बोलेरो का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बोलेरो में दो पुरुष और एक महिला सवार थे। तीनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; 10 जून को रोजगार मेला: 653 पदों पर होगी भर्ती; 5वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा ... बिलासपुर; 550 कैमरों की नजर में पूरा बिलासपुर शहर, तेज रफ्तार पड़ेगी भारी; पांच महीने में 14,372 चाल... बिलासपुर में मटका लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, नगर निगम के 'विकास भवन' का घेराव कर सरकार और प्रशासन क... बिलासपुर; बुधवारी बाजार में दर्दनाक घटना: शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग, सड़क किनारे पड़े यु... बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो... बिलासपुर में अवैध संबंध के शक में फल कारोबारी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत; रायपुर से दबोचा गय...