ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, बोरे में भरकर रखा घर के बाहर, पुलिस पहुंची तो आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भिलाई के सेक्टर 6 में पति ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में भरकर घर के बाहर ही रख दिया। शराबी हत्यारे पति का नाम संजय गोड है, तो वही मृतिका का नाम आरती बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल संजय शराब पीने का आदी है और वह कई सालों से शराब पी रहा है, आरती उसे मना किया करती थी, कि वह शराब न पिए, लेकिन इसी बात पर दोनों के बीच में आए दिन विवाद हुआ करता था। नशे की हालत में शराबी पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को बोरे में भरने के बाद उसे अपने ही घर के बाहर रख दिया। फिर शराबी पति ने शराब के नशे में अपने दोस्त को हत्या की पूरी बात बताई। हत्या की बात सुनते ही हत्यारे संजय के दोस्त ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो शराबी पति से पूछताछ की और उसके बाद बोर में बंद पत्नी की लाश को निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने हत्यारे संजय को गिरफ्तार कर लिया है, वही पूरे मामले की विवेचना भी की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...