BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शेयर मार्केट में डबल मुनाफे का झांसा देकर 2 लाख की ठगी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में शेयर मार्केट में निवेश कर डबल इनकम का लालच देकर होटल व्यवसायी महिला से 2 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता के होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने ही भरोसा जीतकर वारदात को अंजाम दिया और रकम लेकर फरार हो गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तारबाहर थाना क्षेत्र निवासी अंजना फ्रांसिस होटल संचालित करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गोविंद कुमार, रायपुर के फाफाडीह का रहने वाला है और पिछले कुछ महीनों से उनके होटल में काम कर रहा था। वह होटल में ही रहकर काम करता था और धीरे-धीरे उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद गोविंद ने महिला को शेयर मार्केट में निवेश करने पर डबल मुनाफा होने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर अंजना फ्रांसिस ने 17 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपये उसे दे दिए। आरोपी ने बताया कि उसने यह रकम शेयर मार्केट में निवेश कर दी है। 10 सितंबर की तड़के करीब 3 बजे गोविंद अचानक अपना सामान समेटकर होटल से गायब हो गया। जब महिला ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला और कॉल का कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने गोविंद की पत्नी भारती से व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क किया था। उसने स्वीकार किया कि उसके पति ने पैसे शेयर मार्केट में लगाए हैं, लेकिन नुकसान हो गया है। भारती ने किश्तों में रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन पिछले दो-तीन महीनों से उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...