ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग ने टंगिया से की युवक की बेरहमी से हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया मामले खुलासा…..

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) ज़िले के ग्राम अमेरा में मंगलवार को हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक शख्स की खून से लथपथ लाश उसके ही घर के बरामदे में मिलने से लोग दहशत में आ गए। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।घटना मंगलवार 12 अगस्त की सुबह 10 से 12 बजे के बीच की है, जब 45 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव को उनके घर के बरामदे में गंभीर चोटों के साथ मृत पाया गया। उनके सिर और चेहरे पर धारदार टंगिया से कई बार वार किए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना पलारी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुँची, घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू की। पड़ोसियों, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ के दौरान पुलिस का शक एक नाबालिग लड़की पर गया, जो मृतक की परिचित थी। पूछताछ में वह बार-बार अपना बयान बदलती रही। इसके बाद पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से सवाल-जवाब किए, तो आखिरकार उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि लड़की मृतक से नाराज़ थी, क्योंकि वह उसे बार-बार डांटते थे और मोबाइल पर बात करने से मना करते थे। गुस्से में आकर उसने टंगिया से हमला कर उनकी हत्या कर दी और वारदात को छुपाने की कोशिश की। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि छोटे-छोटे विवाद भी भयानक रूप ले सकते हैं, अगर समय रहते संवाद और समझदारी से हल न किए जाएं। परिवार और समाज की जिम्मेदारी है कि बच्चों की भावनाओं और मानसिक स्थिति को समझें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...