ChhattisgarhRaftaar News Cg

सूरजपुर में ट्रेन हादसा: युवक के दोनों पैर कटे, युवती की हिम्मत से बची जान!

सुरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले के रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात एक दर्दनाक रेल हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गए। ट्रेन में सवार एक युवती ने साहस दिखाते हुए युवक को ट्रेन के नीचे से बाहर निकालकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:30 बजे जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन सूरजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी। इसी दौरान सूरजपुर निवासी मयंक तिवारी (25) ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर घुटने के ऊपर से कट गए। युवक के पैर ट्रैक में फंस जाने से ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई और उसकी चीख सुनकर यात्रियों ने चालक को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन रोक दी गई। घटना के बाद ट्रेन के नीचे खून से लथपथ पड़े युवक को देखकर अधिकांश यात्री घबरा गए, लेकिन कटनी से अंबिकापुर जा रही पूजा नामक युवती ने साहस दिखाते हुए ट्रेन के नीचे घुसकर घायल युवक को बाहर निकाला। इसके बाद अन्य यात्रियों की मदद से उसे सुरक्षित ट्रेन में लिटाया गया। यात्रियों ने युवक के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचना दी और घायल युवक के कटे हुए पैरों को भी साथ लेकर उसे ट्रेन से अंबिकापुर लाया गया। वहां परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है।चिकित्सकों के अनुसार युवक के दोनों पैर घुटने के ऊपर से कट गए हैं और उन्हें जोड़ना संभव नहीं हो सका। जटिल ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता बताई गई है। परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजय तिर्की से संपर्क किया है और युवक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। परिजनों के अनुसार मयंक तिवारी शनिवार शाम दोस्तों के साथ घूमने निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसे रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया गया था। हालांकि परिजनों ने इस संबंध में किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। बताया जा रहा है कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, लेकिन अब तक मामले की औपचारिक शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...