BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शादी का झूठा वादा कर नाबालिग लड़की को अपने साथ ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया गया है। थाना कोनी में दर्ज अपराध क्रमांक 305/2025 के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुबोध मधुकर (23 वर्ष) निवासी ग्राम निरतू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार 09 जुलाई 2025 को पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी अचानक घर से गायब हो गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नाबालिग को लेकर गुजरात के मेमाबाद इलाके में रह रहा है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देशन में टीम गुजरात रवाना की गई। पुलिस ने वहां से नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराकर बिलासपुर लाया। पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर गुजरात ले गया और वहां उसके साथ कई बार जबरन गलत संबंध बनाए। मामले में पुलिस ने 31 दिसंबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...