ChhattisgarhRaftaar News Cg

नीट अभ्यर्थी ने GI तार से लगाई फांसी; पढ़ाई के दबाव में था छात्र!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में रविवार को एक नीट अभ्यर्थी ने जीआई तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से रायपुर में किराये के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहा था। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र पढ़ाई को लेकर मानसिक दबाव में था। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी की सुबह भाठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी के एक मकान की दूसरी मंजिल पर उसने जीआई तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुरानी बस्ती थाना पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले 21 फरवरी की रात खाना खाते समय पुष्पेंद्र ने अपनी बहन से पढ़ाई में दिक्कत होने की बात कही थी। उसने बताया था कि उसे पढ़ा हुआ याद नहीं रह रहा है और वह पढ़ाई को लेकर परेशान है। रात में वह पढ़ाई करता रहा, जबकि उसकी बहन सोने चली गई थी।

किसान परिवार से था संबंध

जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र का परिवार पहले रायगढ़ में रहता था। उसके पिता करुणा सागर पटेल पेशे से किसान हैं और वर्तमान में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरसकोल मालदा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन रायपुर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कुछ सामान जब्त किया गया है। कमरे की तलाशी के दौरान छात्र का मोबाइल फोन टूटा हुआ मिला है, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। शुरुआती जांच में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव की बात सामने आई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...