BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्कूटी से अवैध बीयर परिवहन करते युवक गिरफ्तार..09 नग बीयर व एक्टिवा जब्त, पुराना बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध रूप से बीयर परिवहन करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 09 नग बीयर और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से अवैध रूप से बीयर बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पुराना बस स्टैंड स्थित शुलभ शौचालय के सामने घेराबंदी कर जूपिटर क्रमांक CG 10 Z 9578 को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के थैले से 06 नग बीयर तथा डिक्की से 03 नग बीयर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेरसिंह मोहले उम्र 24 वर्ष, निवासी शुरू अमेरी सतनाम नगर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने कुल 09 नग बीयर एवं संबंधित वाहन को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....