BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में 100 साल पुराना कब्जा हटाया, 10 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बिलासपुर नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी एंटी-एन्क्रोचमेंट कार्रवाई करते हुए मिशन अस्पताल क्षेत्र की करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। यह कब्जा लगभग 100 साल पुराना बताया जा रहा है। सुबह भारी पुलिस बल और निगम टीम की मौजूदगी में जेसीबी से कच्चे-पक्के निर्माण तोड़े गए। प्रशासन ने कब्जाधारियों को पहले नोटिस जारी किया था। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी जमीन खाली करा ली गई। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जमीन सरकारी रिकॉर्ड में सार्वजनिक संपत्ति के रूप में दर्ज है और वर्षों से अवैध निर्माण किए जा रहे थे। निगम का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खाली कराई गई जमीन पर भविष्य में सार्वजनिक परियोजनाओं के विकास की योजना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...