ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप; मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बरामद, आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्लांटकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मोबाइल फोन से पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव सिंघल गेट स्थित ईंटा प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। पीड़िता की शिकायत पर पूंजीपथरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 21 फरवरी को क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2025 में आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी लगातार धमकी देकर उस पर दबाव बनाता रहा। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था और बाद में उसे तथा उसके परिजनों को भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की, जिसमें आपत्तिजनक वीडियो मिलने पर प्रकरण में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के तहत मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। प्रकरण की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...