ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुर्ग में दो स्थानों से शव बरामद; किसान की संदिग्ध मौत…शिवनाथ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात शव!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। एक मामले में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, जबकि दूसरे मामले में शिवनाथ नदी पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रानीतराई क्षेत्र में किसान की संदिग्ध मौत

रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा में शनिवार शाम एक किसान का शव उसके ही खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान केसरा निवासी अमरसिंह साहू (50), पिता कार्तिक साहू के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने खेत में शव देख कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर कई स्थानों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। चोट की प्रकृति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार किया गया होगा।घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पाटन अस्पताल भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

शिवनाथ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात शव

इधर जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के चिखली स्थित शिवनाथ नदी पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक के बाएं हाथ पर ‘गौतम चंद’ नाम गोदना से लिखा हुआ है, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...