ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कलयुगी मां ने की दो साल के बेटे की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार….

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने ही दो साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला गर्भवती थी, इसलिए उसकी डिलीवरी तक गिरफ्तारी टाल दी गई थी। दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद अब उसे जेल भेज दिया गया है। यह घटना 26 जनवरी 2025 की है। गणतंत्र दिवस के दिन ग्राम पंचायत नवकी में दो साल के मासूम युवराज की लाश संदिग्ध हालत में उसके घर में मिली थी। बच्चे के पिता बुद्धेश्वर जब घर पहुंचे तो बेटे की लाश देखकर हैरान रह गए। पत्नी बच्चे की मौत को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी, जिसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मर्ग कायम किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार नहीं किया, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...