ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म व छेड़छाड़; 9 आरोपी गिरफ्तार..सभी जेल भेजे गए!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को पैसे देकर मामला दबाने और शिकायत न करने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को रास्ते में दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसमें एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। शिकायत मिलने पर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चार विशेष टीमों ने कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में BNS की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने कहा है कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...