BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला ग्रामीण की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पांच सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।उद्घाटन सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व बनाना और पार्टी की रीति-नीति तथा योजनाओं की जानकारी देना है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से शासन की योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यशाला में पंच परिवर्तन, सोशल मीडिया उपयोग तथा आगामी मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। अंतिम जिज्ञासा सत्र में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला महामंत्री यश मनहर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार!