ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मां महामाया शक्कर कारखाने के चीफ इंजीनियर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार……

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरगुजा एसीबी की टीम ने मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाने, केरता में चीफ इंजीनियर चमरू नायक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, चीफ इंजीनियर ने कारखाने में संविदा कर्मचारी के रूप में पदस्थ आपरेटर प्रदीप कुमार से उसकी नौकरी से हटने की धमकी देकर नियमितीकरण के नाम पर 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम ने पहली किश्त के तौर पर 50 हजार रुपए लेते ही उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आपरेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि अगर उन्होंने रिश्वत नहीं दी तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। परेशान होकर उसने इस मामले की शिकायत सरगुजा ACB टीम से की, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाने का संचालन वर्तमान में सरकार कर रही है। यहां CEO और चीफ इंजीनियर सहित कुछ उच्च पदों पर नियमित कर्मचारी हैं, जबकि तकनीकी और अन्य स्टाफ संविदा पर नियुक्त हैं। अधिकारी संविदा कर्मियों को हटाने की धमकी देकर समय-समय पर अवैध वसूली करते हैं। सरगुजा ACB ने कहा कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सभी कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!