BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मंदिर में पूजा करने गई महिला से छेड़छाड़, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार..जान से मारने की धमकी भी दे रहा था आरोपी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में मंदिर में पूजा करने गई एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2026 को ग्राम खैरा निवासी प्रार्थिया थाना रतनपुर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव के तालाब स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला राजा उर्फ चंदसेन पिता कामेन्द्र कुमार नेताम उम्र 18 वर्ष 8 माह वहां पहुंच गया। आरोपी ने महिला के साथ बुरी नीयत से दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच गांव के अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने से आरोपी वहां से फरार हो गया। प्रकरण दर्ज होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...