ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

10 किलो गांजा के साथ दो युवतियां तस्कर गिरफ्तार; मैदान के पास एंटी क्राइम यूनिट की कार्रवाई, 5 लाख का मादक पदार्थ जब्त!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को 17 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरापारा क्षेत्र के भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो युवतियां गांजा बिक्री की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवतियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम खिलेश्वरी वर्मा (18 वर्ष) निवासी भनपुरी रायपुर और इसरत बानो (21 वर्ष) निवासी शहडोल मध्यप्रदेश बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 10 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 137/26 के तहत धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर विस्तृत पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा गांजा के 14 मामलों में 30 आरोपियों की गिरफ्तारी कर 141.768 किलो गांजा सहित 83 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की जा चुकी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...