BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत में साईं मंदिर का 13वां स्थापना दिवस; कल निकलेगी भव्य पालकी यात्रा..पूजा-अभिषेक, महाआरती और विशाल भंडारे के साथ होगा समापन!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर के साईं मंदिर सीपत में 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22 फरवरी, रविवार को भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूरे नगर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण निर्मित होने की तैयारी है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे साईं मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ होगी। इसके पश्चात भव्य पालकी यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। पालकी यात्रा को जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र धीवर, सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सनत मिश्रा द्वारा रवाना किया जाएगा। भक्ति गीतों, बाजे-गाजे और साईं बाबा के जयकारों के बीच पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ होकर गुप्ता मोहल्ला, सेठबाड़ा, राम मंदिर, मातेश्वरी मंदिर, तेली-धीवर पारा और बजरंग मंदिर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पालकी का पुष्पवर्षा और आरती से स्वागत किया जाएगा। पालकी यात्रा के समापन के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ साईं बाबा की आराधना करेंगे। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ लेने और साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...