BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; 5 महीने बाद ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद..तीन चोर और चोरी का माल खरीदने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु ठाकुर) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया है। करीब पांच महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने चोरी में शामिल तीन आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 2.88 किलोग्राम चांदी के जेवर, 13.30 ग्राम सोने के जेवर तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल करीब 6.80 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 20 फरवरी 2026 की शाम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स के संचालक विभूति विनय सोनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान सोना-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये नकद से भरे दो बैग दुकान के बाहर रखे थे। तभी चेहरा गमछे से ढंके एक बदमाश ने दोनों बैग उठाए और पहले से मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहे अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना के बाद सीपत थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और सीपत पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान खम्हरिया, आसपास के गांवों और बलौदा क्षेत्र में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और लगातार आरोपियों की तलाश की गई। जांच में उस समय सफलता मिली, जब पेंड्रा जिले के कोटमीकला चौकी में एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपियों खुशीराम साहू, मनीष उर्फ राहुल मंडल और राजाराम साहू ने पूछताछ के दौरान खम्हरिया ज्वेलर्स चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने आपस में जेवर बांट लिए थे। पुलिस ने आरोपी खुशीराम साहू के पास से छिपाकर रखे गए सोना-चांदी के जेवर बरामद किए। उसने चोरी की चांदी के कुछ जेवर दीपक वर्मा निवासी ग्राम सेल को बेच दिए थे, जिन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं आरोपी राजाराम साहू से एक जोड़ी चांदी की पायल और दो सोने के टॉप्स बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (सीजी 10 बीएफ 2654) भी ग्राम मड़ई के श्मशान घाट के पास झाड़ियों से बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष उर्फ राहुल मंडल के पास मौजूद चोरी के कुछ जेवर और एक देशी कट्टा पहले ही देवघर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा एक अन्य कार्रवाई में जब्त किए जा चुके हैं। इस मामले में खुशीराम साहू (बिटकुला), मनीष उर्फ राहुल मंडल (बांका, बिहार), राजाराम साहू (बिटकुला) तथा चोरी का माल खरीदने वाले दीपक वर्मा (ग्राम सेल, जिला बलौदाबाजार) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू बिलासपुर और थाना सीपत की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...