ChhattisgarhRaftaar News Cg

देशी शराब भट्टी के पीछे मिला शव; हत्या या सामान्य मौत..पुलिस जांच में जुटी!

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद शहर में देशी शराब भट्टी के पीछे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान क्लब पारा वार्ड क्रमांक 26 निवासी हेमंत दीवान (45) के रूप में हुई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। यह शव महासमुंद नगर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-353 से सटे सितली नाला स्थित देशी शराब भट्टी के पीछे झाड़ियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों के अनुसार, हेमंत दीवान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। बाद में जानकारों से उन्हें सूचना मिली कि उनका शव देशी शराब भट्टी के पीछे पड़ा है। बताया जा रहा है कि हेमंत लंबे समय से शराब सेवन के आदी थे। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक शराब सेवन या अन्य कारणों से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व इसी देशी शराब भट्टी के पास तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था। इस घटना के बाद से इलाके को संवेदनशील माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...