BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दो स्थानों से डेढ़ लाख का अवैध धान जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर दो जगहों पर छापेमारी की गई, जहां से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का अवैध धान बरामद किया गया। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी एसएस दुबे ने बताया कि पहली कार्रवाई कृषि उपज मंडी समिति जयराम नगर के तहत ग्राम पचपेड़ी में की गई। यहां हेमंत नारजे के गोदाम से 67 बोरी यानी 27 क्विंटल धान जब्त किया गया। दूसरी कार्रवाई कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर के अंतर्गत ग्राम बसहा, बेलतरा में की गई, जहां से 50 बोरी (20 क्विंटल) धान बरामद हुआ। दोनों मामलों में मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने यह छापामार कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी अवधि के दौरान ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...