ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; शिक्षा विभाग की शर्मनाक लापरवाही! शिक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल..5वीं बोर्ड परीक्षा में छात्र के बदले स्वीपर बैठा…दिया पेपर, DEO बोले- होगी सख्त कार्रवाई, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शिक्षा विभाग की भारी लापरवाही सामने आई है। यहां पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में एक छात्र की जगह स्कूल का अंशकालीन स्वीपर परीक्षा देता पकड़ा गया। मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम तिरकेला स्थित सुगाआमा शासकीय प्राथमिक शाला का है, जहां यह चौंकाने वाली घटना कैमरे में कैद हुई। सोमवार सुबह 9 से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन जब निरीक्षण हुआ, तो सामने आया कि परीक्षा देने वाला छात्र नहीं, बल्कि स्कूल का स्वीपर था। यह घटना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अशोक सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि लापरवाह परीक्षा केंद्र अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से साफ है कि शिक्षा व्यवस्था में घोर अनियमितता बरती जा रही है, जिससे बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...