Chhattisgarh

बलरामपुर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत; पेट दर्द-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में तोड़ा दम!

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बलरामपुर-रामानुजगंज जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय विष्णु कुमरिया के रूप में हुई है। वह पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुर पाट में 15 नवंबर 2023 को हुए हत्या के मामले में जेल में बंद था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम विष्णु कुमरिया ने पेट दर्द और दस्त की शिकायत की थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक इलाज के बाद उसे वापस जिला जेल लाया गया। जेल लौटने के बाद फिर बिगड़ी हालत शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे कैदी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे तत्काल दोबारा 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया, जहां सुबह 10:30 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. शरद चंद्र गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सुबह 10:30 बजे मौत की पुष्टि की गई। जिला जेल के जेलर वाल्मीकि ध्रुव ने भी बताया कि कैदी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत थी, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मामले में मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...