ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर के बिंदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी; CCTV में कैद हुआ आरोपी!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर के गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी चुराकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात एक युवक मंदिर के मुख्य गेट तक पहुंचा। उसने पहले आसपास की गतिविधियों पर नजर डाली और फिर सरिया (लोहे की रॉड) की मदद से गेट का ताला तोड़ दिया। ताला टूटते ही वह मंदिर के भीतर दाखिल हुआ और सीधे उस स्थान पर पहुंचा, जहां दानपेटी रखी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि आरोपी ने कुछ ही मिनटों में दानपेटी उठाई और मौके से फरार हो गया। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ और दानपेटी गायब देख वे हैरान रह गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। धार्मिक स्थलों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...