BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मां की गिरफ्तारी से सदमे में बेटे ने लगाई फांसी..सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़े में दर्ज थी एफआईआर, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। सर्पदंश मुआवजा प्रकरण में मां की गिरफ्तारी से आहत एक युवक ने घर लौटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चना डोंगरी निवासी कमलेश श्रीवास (20) पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम श्रीवास शुक्रवार को अपनी मां उर्वशी श्रीवास के साथ तखतपुर थाने पहुंचे थे। आपदा राहत योजना के तहत प्राप्त राशि में कथित फर्जीवाड़े के मामले में बयान दर्ज कराने के लिए दोनों को बुलाया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने उर्वशी श्रीवास की गिरफ्तारी की सूचना दी, जिससे कमलेश गहरे सदमे में आ गया। बताया जाता है कि कमलेश ने मां से “मैं अभी वापस आता हूं” कहकर घर की ओर रुख किया। घर पहुंचकर उसने छज्जे में लगे पाइप से गमछे के सहारे फांसी लगा ली। उसकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ऐसे हुआ कथित फर्जीवाड़ा……

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के पिता पुरुषोत्तम श्रीवास की मृत्यु लकवे से हुई थी। आरोप है कि एक गिरोह ने परिवार को सर्पदंश से मौत दर्शाकर आपदा राहत मद से चार लाख रुपये दिलाने का झांसा दिया। गिरोह के झांसे में आकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए और फर्जी कागजात तैयार कर राशि आहरित कर ली गई। बताया जा रहा है कि निकाली गई राशि में से उर्वशी श्रीवास को करीब 50 हजार रुपये ही मिले, जबकि शेष रकम कथित तौर पर गिरोह के सदस्यों में बंट गई। जांच में मर्ग इंटीमेशन, तहसीलदार के हस्ताक्षर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट संदिग्ध/फर्जी पाए गए। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने तखतपुर थाने में अपराध दर्ज कराया, जिसके तहत उर्वशी श्रीवास को गिरफ्तार किया गया था।

गिरोह की भूमिका की जांच……

पुलिस के अनुसार पूरे फर्जीवाड़ा गिरोह की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। युवक की आत्महत्या के बाद प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान संवेदनशीलता बरती गई थी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना ने क्षेत्र में गहरा असर छोड़ा है और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पति को दूसरी पत्नी को ज्यादा महत्व देने से नाराज महिला ने सौतन की हत्या...छह महीने तक रची साजिश, आरो... दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख की उगाही: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए आपत्तिजनक फोट... बिलासपुर में 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासत गरम; कांग्रेस ने पूछा- जनता के अस्पताल में PPP मॉडल क्यो... बिलासपुर; बेलटुकरी गांव में दबिश..6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, महिला ... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्नीशियन से 9.50 लाख की ठगी: मैरिज ब्यूरो के जरिए किया संपर्क; शादी और... लोककला, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य एवं वाद्ययंत्र प्रस्तुतियों के लिए होगा चयन, प्रदेश की सांस्कृ... सीपत कन्या विद्यालय में प्रवेश उत्सव: नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक-मिठाई से स्वागत, मेधावी छात्रा को 5... बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को मिली मंजूरी; राजू सूर्यवंशी बने महामंत्री..प्रदेश कांग... बिलासपुर; कोटा में बिजली खंभे पर चढ़े ठेका कर्मचारी की करंट से मौत; मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, सुरक्...