BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में 15वें वित्त आयोग की राशि में 24.70 लाख का घोटाला..पूर्व सरपंच-सचिव समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले की ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की शासकीय राशि में भारी वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। जांच में प्रथम दृष्टया 24 लाख 70 हजार 530 रुपये की राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होने के बाद पूर्व सरपंच, सचिव सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतें मिलने पर जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिल्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया था। जांच दल ने दस्तावेजों और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। प्रस्तुत प्रतिवेदन में आवेदक तथा संबंधित सरपंच, सचिव एवं अन्य व्यक्तियों के बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए जाने का उल्लेख किया गया है। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों से प्राप्त राशि में 24,70,530 रुपये की शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में रखा गया है। मामले में ग्राम पंचायत ढेका के पूर्व सरपंच दिनेश मौर्य, तत्कालीन सचिव सचिन कौशिक, तत्कालीन सचिव (घूमा/हरदीकला) भानू विश्वकर्मा तथा ग्राम पंचायत ढेका के कोटवार कमल कश्यप को जिम्मेदार ठहराया गया है। जिला पंचायत के आदेश के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिल्हा द्वारा 19 फरवरी 2026 को तोरवा थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 344, 316 एवं 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और दस्तावेजों की जांच के साथ ही संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच में यदि और अनियमितताएं सामने आती हैं तो अन्य संबंधितों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पूरे प्रकरण ने पंचायत स्तर पर वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...